वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय का 101वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। बीएचयू के छात्रों ने स्थापना दिवस और वसंत पंचमी के मौके पर कई मनोरम झांकियां निकाली, जिसके जरिए देश के हित में बेहतरीन संदेश दिए गए। इस दौरान छात्रा - छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी।