जेजों खड्ड हादसे में मृतकों का मंगलवार को पंजाब के विभोरसाहिब में सतलुज घाट पर एक साथ आठ चिताएं जलाई गई। पांच अलग और तीन बच्चों का एक ही चिता में संस्कार किया गया। बच्चों की चिता को उनके ताया के बेटे प्रिंस ने मुखाग्नि दी, जबकि बाकी पांच चिताओं को इकलौते बचे दीपक भाटिया और नंदकिशोर ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी, जबकि चालक कुलविंदर का गत सांय को ही उनके पैतृक गांव देहलां में देह संस्कार कर दिया गया है।