फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

एकता में ताकत होती है और एकता के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक होता है। इसी एकता के बल पर ग्राम पंचायत पीपलू, सिहाणा चमयाडी की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने विकास खण्ड अधिकारी  की अध्यक्षता में अपनी अपनी पंचायत के गांवों में सड़क किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे फैंका हुआ प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके एक बोरी में डाला वहीं सड़क किनारे बनी हुई नालियों में पड़ा हुआ कचरा भी हटाया ताकि बरसात के समय पानी नालियों में बहे , वहीं दूसरी और  पीपलू , सिहाणा, चमयाडी पंचायत में  स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों अपने आस पास और स्वच्छ वातावरण रखने का संदेश दिया है ताकि गंदगी से होने बाली बीमारियों से बचा जा सके  ताकि हम अपने आस पास सफाई करके अच्छा बतावरण बना सकते हैं ,  ग्राम पंचायत के अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रही है। वहीं पर विकास खण्ड अधिकारी सुभाष अत्री का कहना है की आज हमारे स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चला कर समाज में एक अच्छा संदेश दिया। समूहों से ग्राम संगठन की प्रधान शकुंतला, पूनम शर्मा, कुसुम लता, मेनेका देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, सरोज, नीलम अलग-अलग समूहों की महिलाएं शामिल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें