राजकीय उच्च पाठशाला पनोह मुख्य अध्यापक कार्यालय के सामने कई दिनों से पानी जमा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अभिभावकों ने संबंधित विभाग और स्कूल प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का 15 दिनों के भीतर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले इस गंभीर समस्या का अंत हो सके।