लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। घनारी गांव के किसान अजय वशिष्ठ ने बताया लगातार मूसलाधार बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। किसानों की मक्की की फसल को इससे भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी खेतों में घुस जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों ने प्रशासन से खराब फसल पर मुआवजा देने की मांग की है। फसल के साथ फसल के लिए लगाई गई मोटर वाला कमरा भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है। किसान अजय वशिष्ठ के लगभग सात कनाल मक्की की फसल और मोटर पानी भरने से खराब हो गई है