चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं, उसकी सूचना बेखौफ पुलिस को दें ताकि इन पर कार्रवाई की जा सके। एसएचओ जयराम शर्मा ने बताया कि पुलिस सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखती है। इससे लोगों को अपनी पहचान छुपाकर नशे के कारोबार करने वालों की सूचना देने में मदद मिलेगी।