फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवियों ने किया पाैधरोपण

Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 06:14 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एनएसएस, एनसीसी और रोवर रेंजर्स इकाई ने एक पौधा मां के नाम अभियान का शुरू किया। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह अभियान केंद्रीय मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहा है । हर-हर भारतीय नागरिक उत्साह के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर, प्रोफेसर रेखा शर्मा, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार, रोवर हैड कमलेश महाजन आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें