फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: परंपरा बनी सेवा का प्रतीक, भरवाईं में हर साल की तरह इस वर्ष भी हुआ विश्कर्मा भंडारा

अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 02:05 PM IST

क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भरवाईं में विश्कर्मा दिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग, व्यापारी वर्ग तथा वाहन चालक शामिल हुए और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही लोगों का आना-जाना जारी रहा जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला। इस विशाल आयोजन में भरवाईं के स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और टैक्सी चालकों ने विशेष सहयोग दिया। उनके सामूहिक योगदान से भंडारे में प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था बनाई गई थी। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा वर्षों से चलती आ रही परंपरा है, जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। भंडारे में स्वादिष्ट प्रसाद के साथ-साथ सामाजिक आपसी मेलजोल और एकता का संदेश भी दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्कर्मा पूजा के इस दिन सभी अपने कार्यस्थलों की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। परंपरा को जीवंत बनाए रखने और लोगों में एकता की भावना जगाने के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन हर साल किया जाता है। स्थानीय निवासियों ने भविष्य में भी इसी तरह ऐसे धार्मिक आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें