उद्योग विभाग की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस(रैंप) कार्यक्रम के अंतर्गत बीडीओ कार्यालय अंब में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को डिजिटल व्यापार, ई-कॉमर्स, जैम पोर्टल, क्लस्टर विकास एवं एडवोकेसी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक कर उन्हें आधुनिक व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यशाला में कुल 85 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।