फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला

ऊना में कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने विधायक सतपाल सिंह सत्ती की बीमारी को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए भाजपा पर भी हमला बोला। मंगलवार को ऊना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रायजादा ने कहा कि उनके और विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बीच विवाद की शुरुआत उनकी ओर से नहीं हुई, बल्कि सत्ती ने उनके होटल को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की थीं। इसी के बाद उन्होंने सत्ती के साथ मंच साझा नहीं करने का फैसला लिया था। रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज देश के लिए बेहद जरूरी है और वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भाजपा पर धनबल के सहारे चुनी हुई सरकारों को गिराने, विधायकों की खरीद-फरोख्त और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ने पर दिल्ली तक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें