फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के बाबा बेदी गेट के पास अगले 20 दिन में बनकर तैयार होगा अंडर पास

Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 05:33 PM IST

ऊना में स्थानीय बाबा बेदी गेट के पास ऊना-नंगल हाईवे मुख्य मार्ग पर बने पुल के नीचे अंडरपास का कार्य अंतिम चरण में है। आने वाले चंद दिनों में शहरवासियों को इस अंडरपास की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसे बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 52 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आचार संहिता से पूर्व शुरू हुए कार्य के पहले चरण के कार्य को लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरा कर लिया गया है। अब अंतिम चरण के कार्य में यहां पुल के नीचे बनने वाले मार्ग को अंतिम रूप तो खड्ड के बहाव से मार्ग को बचाने के लिए डंगे का निर्माण होना बाकी है। इससे डंगा निर्माण से पूर्व लोगों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है। फिलहाल अगले 20 दिन में इसके कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता ने कहा कि बाबा बेदी गेट एवं जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के पास से ट्रक यूनियन मार्ग तक अंडर पास का कार्य प्रगति पर है। इसके अंतिम चरण का कार्य चला हुआ है। अगले 20 दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा व डंगा निर्माण भी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें