हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2:00 बजे पंजाब की ओर से टाहलीवाल जा रहा एक टिपर गुरपलाह में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा। इससे एक दवाई की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। टिपर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्राम पंचायत बाथू प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।