फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

ऊना जिले के नए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और जिले की कानून व्यवस्था के साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी हिरेमठ मंदिर परिसर में पैदल ही पहुंचे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। इस दौरान उन्होंने एंट्री गेट, आउट गेट तथा गेट नंबर-2 से श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत बनाए रखें, विशेषकर भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों पुलिस की प्राथमिकता हैं और इसे लेकर नियमित रूप से निरीक्षण जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें