दिनांक 22 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में अनिवार्य आधार कार्ड अपडेट शिविर का संचालन हो रहा है । इस शिविर का आयोजन समग्र शिक्षा के तहत हो रहा है जिसमें 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है । विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान गिरीशचंद शर्मा ने बताया कि दिनांक 22 सितंबर 2025 को कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का आधार कार्ड अपडेट किया गया तथा 23 सितंबर 2025 को कक्षा एक से पांचवी तक के विद्यार्थियों का आधार कार्ड अपडेट किया जाएगा।