फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए ऊना में हुआ प्रशिक्षण शिविर

तमिलनाडु के चेन्नई में होने वाली आगामी राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत इंदिरा गांधी खेल परिसर के  एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रदेश की सब जूनियर हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। हॉकी के कोच आशीष सेन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है और फिलहाल चल रहे प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में शिविर में प्रदेश भर से कुल 26 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीम को कोच साहिल द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें