फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में यातायात व्यवस्था बिगड़ी

अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 04:28 PM IST

उपमंडल अंब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब धार्मिक स्थलों पर भी बाहरी राज्यों से आए लोग अपने हिसाब से यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित करने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भय और रोष दोनों बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में देखने को मिला। राखी के पावन अवसर पर मेले में पहुंचे कुछ बाहरी राज्यों के लोग डंडे और कमर पर तलवार लटकाए यातायात व भीड़ व्यवस्था संभालते नजर आए। इन लोगों ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगा रखे थे और श्रद्धालुओं को अपनी मर्जी से इधर-उधर भेजा जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं बल्कि कानून व्यवस्था को भी बिगाड़ सकती हैं। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद थाना अंब से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को हटाया। राखी के दिन बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में असंगठित और अनधिकृत लोगों की मौजूदगी किसी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि हाल के दिनों में जिला ऊना में गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों की चिंताएं और गहरी हो गई हैं। इस मामले में संपर्क करने पर एसएचओ अंब अनिल उपाध्याय ने फोन नहीं उठाया। वहीं डीएसपी अंब वासूदा सूद ने बताया कि "ये लोग अपनी मर्जी से व्यवस्था संभाल रहे थे, जिन्हें मौके पर जाकर हटा दिया गया है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें