फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: 33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप, हिमाचल टीम का अभ्यास शिविर संपन्न

बनारस (वाराणसी) में आयोजित होने वाली 33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर थ्रोबॉल टीम का सघन अभ्यास शिविर सोमवार को बंगाणा में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चयनित खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अभ्यास किया। अभ्यास शिविर के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने किया। विधायक ने स्वयं अभ्यास सत्र का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अभ्यास शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें