फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: स्कूल वाहनों का उपमंडल प्रशासन द्वारा किया निरीक्षण, मानकों की होगी सख्ती से पालना

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत निजी स्कूलों के वाहनों की सुरक्षा मानकों के तहत सोमवार को गहन जांच की गई। कार्यवाहक एसडीएम अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान एपीएस बंगाणा स्कूल के वाहन HP 78 B 8121 की जांच की गई। जांच में निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। ड्राइवर का वैध लाइसेंस, वाहन की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट, सीसीटीवी कैमरा, हेल्पलाइन नंबर, बस की उम्र, चालक की आयु, वर्दी व गति नियंत्रक चेकलिस्ट में स्पष्ट किया गया कि सभी दस्तावेज पूरे होने अनिवार्य हैं, अन्यथा संबंधित वाहन को स्कूल परिवहन में नहीं लगाया जाएगा। कार्यकारी एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो वाहन निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सभी स्कूल वाहन नियमों के अनुरूप संचालित हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें