भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस के अवसर पर आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचारों और देशभक्ति की भावना से प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू, जिन्हें “भारत कोकिला” के नाम से जाना जाता है, ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और महिला सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत की। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उनके जीवन, साहित्यिक योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। वहीं लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नारी शक्ति और नेतृत्व जैसे विषयों पर उत्कृष्ट लेख लिखे।