बीती देर शाम पड़ोसी राज्य हिमाचल के ऊना निवासी एक महिला ने गांव पट्टी के निकट नंगल नहर में कूद कर आत्म हत्या करने के प्रयास को कुछ लोगों ने असफल कर दिया।महिला की पहचान अनिता पत्नी सुरेश कुमार के तौर पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार यह महिला ऊना से अपनी स्कूटी पर सवार हो कर नंगल के गांव पट्टी पंहुसी और नहर किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर नहर में कूदने ही वाली थी कि वहां उपस्थित लोगों ने उसे पकड़ लिया और महिलाओं के सहयोग से सिविल अस्पताल पंहुचाया यहां उस का उपचार चला हुआ है। महिला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि परिवार द्वारा उसे लगातार पड़ताडि़त किया जा रहा है जिससे वह तंग आ चुकी है। उधर उक्त महिला को सिविल अस्पताल पंहुचाने वाली महिला सर्वजीत कौर व पूर्व सरपंच विक्कू ने कहा कि यह महिला नहर में कूदने लगी थी कि लोगों ने उसे कूदने से पहले ही पकड़ लिया।सर्वजीत ने कहा कि उक्त महिला ने बताया कि उसके परिवार के लोग उसे तंग परेशान करते है। उधर सिविल अस्पताल के डाक्टर परमप्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस महिला को अस्पताल लेकर आए थे जो मानसिक तौर पर काफी परेशान नजर आ रही है जिसका उपचार चला हुआ है। उधर जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे एएसआई केशव कुमार ने कहा कि उक्त महिला ऊना की रहने वाली है और उसके परिवार को सूचित किया गया है।