प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री महाविद्यालय हरोली में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में 'नशा जागरूकता एवं एचआईवी/एड्स' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजक कल्पना शर्मा और सदस्यों ज्योति शर्मा और पवन कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री आर. एस. डडवाल, कैप्टन सोनिका सैनी और डॉ. शकुंतला देवी राणा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समूह–5 (हर्षाली, पायल, अदिति, कीर्ति राणा) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समूह–2 (अंजलि, जसप्रीत, मेहक, श्रेया) तथा समूह–9 (तनुशिखा, अंजू, काजल, प्रीत कौर) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। तृतीय स्थान (दीक्षा, कविता, सेजल, रिचा) तथा (तान्या, सुनीता, वंदना, पायल) को संयुक्त रूप से दिया गया। अन्य सभी प्रतिभागी समूहों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।