वन विभाग ने क्षेत्र में अवैध कटान और पेड़ों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। रेंजर ऑफिसर राहुल ठाकुर ने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई या तस्करी जैसी गतिविधियां नजर आती हैं तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। विभाग का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और इसके लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राहुल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में पेड़ों की तस्करी और अवैध कटान को रोकने के लिए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है, लेकिन जनसहयोग के बिना इस चुनौती से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा जा सकता। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते विभाग तक पहुंचाने का आग्रह किया।