फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पंचायत टकारला में राम कथा का शुभारंभ, कथावाचक निखिल ने राम नाम की महिमा पर डाला प्रकाश

अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 02:27 PM IST

पंचायत टकारला में राम कथा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। पहले दिन कथा वाचक निखिल महाराज ने श्रद्धालुजनों को राम नाम की महिमा से परिचित कराते हुए कहा कि "राम कथा सुनना और कराना दोनों ही अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह कथा केवल सनातन धर्म के अनुयायियों तक सीमित नहीं, बल्कि समस्त मानवता के कल्याण का मार्ग है। निखिल महाराज ने कहा कि राम नाम स्वयं में ब्रह्म है और इसी नाम के स्मरण मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि अपने हर कार्य में राम नाम को साक्षी मानें और दिन-रात इस नाम का जप करें। राम नाम ऐसा महामंत्र है जो मन, वचन और कर्म को शुद्ध कर देता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु कथा स्थल पर उपस्थित रहे और राम कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य किया। कथा आयोजन में प्रमुख रूप से राजीव शर्मा, देवेंद्र लठ, योगराज शर्मा, विपन शर्मा, निर्मल सिंह और हरदयाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा के पहले दिन की दिव्यता और श्रद्धा से वातावरण भावविभोर हो गया। श्रद्धालुओं ने राम धुनों पर झूमते हुए भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कथा के आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका भी सराहनीय रही। आयोजन आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें निखिल जी महाराज श्रीराम के आदर्शों, उनके चरित्र और जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते रहेंगे।कथा उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें