फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Rain: आधे घंटे की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, एमसी पार्क बना तालाब; बच्चों को लेकर पहुंचे लोग लौटे मायूस

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 01:28 PM IST

रविवार को शहर में हुई करीब आधे घंटे की तेज बारिश के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर बहने लगा। वहीं, नगर निगम के एमसी पार्क में भी बारिश का पानी जमा हो गया। पार्क का बड़ा हिस्सा पानी से भर गया, जिससे वहां घूमने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अवकाश के दिन बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर पार्क पहुंचे थे, लेकिन पानी जमा होने के कारण बच्चों को खेलने का मौका नहीं मिल पाया। अभिभावकों का कहना है कि नगर निगम को पार्क में बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए और जगह-जगह जमा कूड़े को नियमित रूप से हटाया जाना चाहिए। लोगों ने बताया कि एमसी पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और खेल क्षेत्र के आसपास भी पानी जमा था। इसके चलते बच्चों को बिना खेले ही वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मानसून को देखते हुए शहर के सभी पार्कों और जल निकासी व्यवस्था की नियमित जांच की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें