फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: 100 बसंत देख चुकी समस्या देवी का निधन, गुब्बारों से सजी अर्थी, बैंड-बाजे के साथ दी गई अंतिम विदाई

उपमंडल अंब की पंचायत बेहड जसवां के गांव चक में सौ वर्ष की आयु पूरी कर चुकी समस्या देवी पत्नी स्वर्गीय इंदर सिंह का देहांत हो गया। परिजनों ने उनकी अर्थी को गुब्बारों से सजाकर और बैंड-बाजे के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे गांव में गम का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि समस्या देवी अपने अंतिम दिनों तक पूरी तरह सक्रिय थीं। वे रोजाना सुबह चार बजे उठकर स्नान करतीं, मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं और हल्का नाश्ता करने के बाद अपने घर के पास बने बगीचे में काम करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। समस्या देवी के चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जिनमें से दो पुत्रों का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों दर्शन सिंह और सुरूप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रही थीं और इलाज चल रहा था, लेकिन कल उन्होंने अंतिम सांस ली। गांव के लोगों ने बताया कि समस्या देवी गांव में दाई (प्रसूति सहायक) का कार्य करती थीं। उनके हाथों से अनेक बच्चों ने जन्म लिया, जिसके कारण गांव की कई महिलाओं को अस्पताल नहीं जाना पड़ता था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें