ह्यूमन वेलफेयर मल्टी स्टेट थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा 180 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हुए लोगों ने एमसी पार्क ऊना में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया और पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक नेशनल हाईवे पर रोष रैली निकाली और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मिनी सचिवालय में प्रवेश किया और प्रशासन और सरकार से पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की। बताया कि 180 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों लोगों के फंसे हुए हैं। इसमें सरकार हस्तक्षेप करके जल्द से जल्द ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और जिन लोगों के पैसे फंसे हैं। उन्हें वापस लौटने का आग्रह किया है। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन किया गया।