ऊना शहर में बरसात के मौसम में खतरा बने जर्जर भवनों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 18 भवनों को गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में रविवार को वार्ड-5 ओहरी मोहल्ला में असुरक्षित भवन को गिराया गया। नगर परिषद आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 18 भवनों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिराने के आदेश जारी किए गए हैं और लोगों से अन्य जर्जर भवनों की जानकारी साझा करने की अपील भी की गई है।