फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नगर पंचायत अंब के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन दोपहर दो बजे तक इतने प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

नगर पंचायत अंब के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन दोपहर दो बजे तक वार्ड संख्या 3 से दो और वार्ड संख्या 5 से एक प्रत्याशी ने तहलीदार कार्यालय अंब में चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह दस बजे से की जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम वापस लेने के लिए 6 मई को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। यदि चुनाव के लिए मुकाबला होता है, तो मतदान 17 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें