फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को ऊना में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने वीरभद्र सिंह के लंबे राजनीतिक जीवन, प्रदेश के विकास में उनके योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "वीरभद्र सिंह अमर रहें" के नारे लगाए और उनके बताए आदर्शों एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का राजनीतिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी लगातार कार्य करती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें