आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस द्वारा ऊना विधानसभा के गांव सासन में एक समारोह किया गया, जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने भाग लिया | इस समारोह में गांव की पंचायत महिला प्रधान पूर्व महिला प्रधान और पंचायत महिला सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा जयंती के उपलक्ष में उपस्थित सभी महिलाओं में मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर सरोज देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, नीलम देवी, उषा देवी, कृष्णा देवी, शांति देवी, कमलेश कुमारी, नेहा रानी, सपना, सुमन, शिखा, भजन देवी, नीलम देवी, जसविंदर कौर, उषा रानी, भोली, बिंदु देवी, मिंधो देवी, जसविंदर कौर, शुभ देवी, बेबी, माया देवी, शीला देवी, अमरजीत देवी, हरवंशी देवी, अमरजीत कौर, सोमा, मीरा देवी, प्रियंका पुरी, कमलेश, मीरा देवी इत्यादि महिलाओं ने भाग लिया।