कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने आज बंगाणा में स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।