फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शीतलहर की गिरफ्त में ऊना, धुंध से वाहन चालकों को हो रही परेशानी

रविवार को भी सुबह सुबह ऊना जिले में धुंध छाई रही। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले में शनिवार को जिलावासियों को जबरदस्त शीत लहर का सामना करना पड़ा। बीते दिनों में जहां सुबह और देर शाम सर्दी की मार पड़ रही थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 13.8 डिग्री और न्यूनतम में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। दिनभर चली कर हवाओं ने लोगों को बाहर निकालने की वजह घर जाकर स्थलों के भीतर ही रहने पर मजबूर कर दिया। ऊना बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बेहद कम संख्या में लोग नजर आए। स्कूलों को जाने वाले छोटे बच्चों की संख्या भी काफी कम रही। जिले में अभी तक सुबह और शाम के समय सर्दी का प्रकोप था, लेकिन शनिवार को अचानक मौसम में करवट ली है। दिन भर धुंध और बादल छाए रहे। खराब मौसम से कृषि कार्य अभी प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में किसान आलू की चार माह वाली फसल की बिजाई को लेकर तैयारी में डटे हैं, लेकिन सर्दी की मार बढ़ने से किसान व मजदूर बेहद कम संख्या में खेतों का रुख किया। हालांकि दिसंबर माह के भीतर ही यह बिजाई पूरी होनी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम की यही स्थिति बरकरार रहेगी। इस दौरान बारिश होने की संभावना भी है अगर बारिश होती है तो यह किसानों के लिए बेहद राहत भरा साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें