फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बड़ूही में स्थानीय दुकानदारों ने राहगीरों के लिए लगाई ठंडे पानी की छबील

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:18 PM IST

भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बड़ूही बाजार के स्थानीय दुकानदारों ने राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबीलें लगाई हैं। बाजार में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर छबीलों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। दुकानदारों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को ठंडा जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और अन्य दुकानदारों से भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की है। यह नेक कार्य न केवल लोगों को राहत प्रदान कर रहा है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें