फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में व्यवस्थाओं में सुधार, रविवार को श्रद्धालुओं को मिले सुगम दर्शन

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं पहले की अपेक्षा बेहतर देखने को मिलीं। मंदिर में लंबी-लंबी कतारें लगने के बावजूद श्रद्धालुओं की लाइनें निरंतर चलती रहीं और दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर द्वारा कार्यभार संभालने के बाद मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं में सकारात्मक सुधार दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। रविवार होने के कारण सुबह से ही माता रानी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बावजूद दर्शन की लाइनें व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ती रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को बिना अधिक परेशानी के माता के दर्शन करने का अवसर मिला। इसके साथ ही सुगम दर्शन पास व्यवस्था में भी सुधार देखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते रविवार को मंदिर परिसर में व्यवस्था संतुलित और सुचारू बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें