क्षेत्र की खरयालता पंचायत के वार्ड बही में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के तहत हर पंचायत को स्वच्छ रखने हेतु स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को खरयालता पंचायत के कार्यवाहक प्रधान अशोक शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं पर हर वार्ड को स्वच्छ रखने हेतु हर घर को डस्टबिन भेंट किए गए। तथा सभी लोगों को स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया गया।इस मौके पर पंचायत सचिव सुभाष ठाकुर, वार्ड सदस्य अंजली शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक रणधीर सिंह,सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।