उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेत में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वनों में लगने वाली आग (वनाग्नि) के कारणों, दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की टीम से आए विशेषज्ञ वन रक्षक ब्रजेश राणा, जसप्रीत कुमार, अख़्तर गफूर व वन मित्र सुजल मोदगिल और सानिया मेहता ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि मानवीय लापरवाही किस प्रकार वनों के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकती है और आग लगने की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे न केवल स्वयं वनों की रक्षा करेंगे, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा हम सभी का साझा कर्तव्य है और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य प्रदीप कुमार डोगरा उप- प्रधानाचार्य, कमल देव शर्मा प्रवक्ता, रोमा कुमारी प्रवक्ता, संदीप कुमार पी ई टी अमित गुप्ता टीजीटी, सुमन कुमारी टीजीटी, निशा कुमारी डीएम, सन्तोष कुमारी टीजीटी, प्रोमिला कुमारी हेल्थ केयर शिक्षिका मौजूद रहे।