कमर्शियल गैस सिलिंडरों की शॉर्टेज के बीच घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग सख्त हो गया है। किसी के तहत वीरवार को खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कई रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर डाली। भारी बारिश में अचानक हुई इस कार्रवाई के बीच कारोबारियों को भी अपने यहां रखे घरेलू गैस सिलिंडरों को छुपाने का कोई मौका नहीं मिला। जिसके चलते टीम ने कई गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया है। विभागीय टीम ने चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे स्टेटस कई रेस्टोरेंट के साथ आईएसबीटी में विभिन्न चाय की दुकानों और रेस्तरां में छापेमारी की। इस मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के बीच व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग होने की कई शिकायत मिल रही थी। उन्होंने कहा कि डॉमेस्टिक सिलिंडर के दुरुपयोग के कारण इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ता है। जिसके चलते घरेलू उपभोक्ताओं की सुचारू आपूर्ति के मध्य नजर विभाग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस्लाम कई रेस्टोरेंट से घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कारोबारी से भी अपील की है कि इस तरह घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यापारिक प्रतिष्ठानों में न करें।