उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में इस समय खुश्क ठंड से जहां पर इंसान परेशान चल रहे हैं। वहीं पर किसानों में भी मायूसी छाई हुई है। किसान गेहूं की फसल के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए इस समय बारिश बहुत जरूरी है। पिछले दो तीन दिन से बादलों तथा सूर्य देवता की आंख मिचौली के मध्य किसान इंतजार कर रहे हैं कि जल्द बारिश हो और उन्हें कुछ राहत मिल सके।