थ्रो बॉल टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इस चयन प्रक्रिया में खंड बंगाणा के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय टीम में अभिनव, अंशुमन और हर्षित का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों ने कहा कि वे कड़ी मेहनत कर आगामी प्रतियोगिताओं में जिला का नाम रोशन करेंगे। यशवीर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।