फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: देवेंद्र कुमार भुट्टो बोले- संगठन ही सरकार और विधायक को बनाता है

अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Dec 2025 06:15 PM IST

ग्राम केंद्र के प्रवास के दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो डीहर, चड़ोली, नलवाड़ी, ठठूं और धनेत बूथों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि संगठन ही सरकार बनाता है और संगठन से ही विधायक निकलते हैं। इसलिए बूथ स्तर पर भाजपा को और अधिक सशक्त करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। भुट्टो ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र संगठन है और पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वह संगठन को मजबूत करें और राज्य की निक्कमी सरकार के तीन वर्षों के विफल कार्यकाल से जनता को जागरूक करें। भुट्टो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की हल्ला बोल रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए भुट्टो ने कहा कि भाजपा की अधिकृत रैलियों में ही वह शामिल हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और भाजपा का हर कार्यकर्ता उसी दायरे में रहकर काम करता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्था या वर्ग भाजपा की उपलब्धियों को सामने ला रहा है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह सरकार के कामकाज का परिणाम है। इस अवसर पर विस्तारक अमित कुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, भाजयुमो अध्यक्ष नीरज परमार, सूरम सिंह, अशोक शर्मा लक्की शर्मा, तिलक राज शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें