दीपक शर्मा के प्रकाशित पहाड़ी काव्य संग्रह अनुगूंज पहाड़ां री की प्रति लेखिका द्वारा शिक्षा उप निदेशक उच्चतर ऊना अनिल कुमार तक्खी को उनके कार्यालय में भेंट की गई। इस अवसर पर उनके साथ दर्पण संस्था के अध्यक्ष अशोक कालिया भी उपस्थित रहे। इस संग्रह में लोक संस्कृति एवं ग्राम्य जीवन शैली पर आधारित दीपक शर्मा द्वारा रचित 71 कविताएं शामिल हैं। पुस्तक का विमोचन हाल ही में हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सदस्य डॉ.राजकुमार और जिला भाषा अधिकारी निकू राम द्वारा संयुक्त रूप से ज़िला मुख्यालय पर स्थित बचत भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया है।