कहते हैं आदमी में काम करने का जज्बा होना चाहिए यह बात भंजाल स्कूल पर चरित्रार्थ हो रही है। इस पाठशाला में लगभग डेढ़ वर्ष से राजन शर्मा बतौर कार्यकारी प्रिंसिपल कार्य कर रहे हैं। राजन शर्मा स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत एवं पाठशाला की स्टाफ के सहयोग से पाठशाला में पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल ने इस सत्र के दौरान पाठशाला के विकास में काफ़ी उपलब्धियां हासिल की है। जहां पाठशाला में भव्य गेट का निर्माण हुआ है। वहीं पाठशाला के आर्ट्स ब्लॉक पर जाने वाली सीढ़ियों का भी छात्रों की सुविधा को देखते हुए भव्य निर्माण किया गया है। बता दें कि पाठशाला की आर्ट्स ब्लॉक की सीढ़ियां बिल्कुल खड़ी थी जिस कारण कोई अप्रिय दुर्घटना भी हो सकती थी। उनकी दयनीय स्थिति और काफी वर्षों से पुनर्निर्माण और मरम्मत होने वाली थी उनका निर्माण भी करवाया गया। साथ ही पाठशाला का मुख्य गेट सड़क के साथ सटा था और जिसकी भी दयनीय स्थिति थी और गेट बहुत तंग था जिससे असुविधा होती थी। इसका भी भव्य ढंग से पुनर्निर्माण निर्माण करवाया गया है। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल राजन शर्मा ने बताया पाठशाला परीक्षा परिणाम भी बढ़िया आए हैं। इसके अलावा पाठशाला के एनएसएस छात्र 26 जनवरी परेड शिमला में भाग लेंगे। खेल गतिविधियों में भी पाठशाला के छात्रों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पाठशाला की छात्रों ने स्काउट एंड गाइड में भी अपनी अच्छी भूमिका निभाई है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान महेश कुमार एवं सदस्यों तथा स्थानीय पंचायत के उप प्रधान राजेश ठाकुर, पंचायत प्रधान मीना कुमारी एवं सदस्यों का भी स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसी कारण भंजाल स्कूल हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है।