बंगाणा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विक्रम नायर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टियां जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी हैं और पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं। विक्रम नायर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और प्रदेश में चिट्टा (नशा) का बोलबाला बढ़ गया है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।