हिमाचल प्रदेश के पंचायत हटली के जंबूरी गांव, निवासी महाराणा रणजीत सिंह अवार्डी, 'एशियन टाइगर' के नाम से विख्यात सुरजीत सिंह राणा के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सहायक कमांडेंट के पद पर सेवाएं दे रहे सुरजीत सिंह राणा को हाल ही में सेकेंड इन कमांड (2IC) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र सहित खेल जगत में खुशी की लहर है। रायपुर मैदान में आयोजित एक सादे समारोह में शिवेंद्र पाल ने सुरजीत सिंह राणा को विशाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डोहगी पंचायत के पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप शर्मा, ज्योति प्रकाश, गजेंद्र सिंह राणा, यशवीर सिंह राणा, विकास शर्मा और राजेश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।