फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कानून व्यवस्था जांचने देर रात सड़कों पर उतरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

दौलतपुर बाजार में कानून व्यवस्था जांचने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और एसडीपीओ अम्ब अनिल पटियाल ने देर रात सड़कों पर उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को नो वेंडिंग नो पार्किंग जोन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। ढाबों में दबिश देकर गतिविधियों की जांच की और सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने पुलिस को रात को गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने पुलिस को रात को गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वताया कि जिले में रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है, जिसकी पालना को लेकर पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जारी प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें