पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन जिला के विकास खंड अंब के पंचायत प्रधान उप प्रधान और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जो दिक्कतों का सामना आ रहा है। उसके बारे में भी व्यावहारिक तौर पर जागरूक किया गया। जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों से फीडबैक भी ली जाएगी।