फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदसाली में पुल से खड्ड में गिरा पंखों से भरा ट्रक, चालक घायल

Krishan Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 11:43 AM IST

थाना हरोली के तहत ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग पर पड़ते भदसाली गांव में मंगलवार देर रात एक ट्रक पुल से पलटकर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पंखों से भरा ट्रक गगरेट से होकर ऊना की ओर जा रहा था। इसी दौरान भदसाली खड्ड पर बने पुल के ऊपर ट्रक के आगे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक मोड़ काट दिया। ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक खड्ड पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर को भी नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले का जांच जारी है। ट्रक और ट्रैक्टर चालक के बयान लेकर आगामी कार्रवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें