फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऊना के रामपुर में वैकल्पिक मार्ग पर फंसा ट्रक, लगा लंबा जाम

ऊना जिला मुख्यालय के रामपुर में बेली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के बाद खड्ड के रास्ते तैयार किए गए वैकल्पिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। बुधवार को इस मार्ग पर भारी बोरियों से लदा एक ट्रक बीच रास्ते में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग संकरा होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। ट्रक के फंसने से कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बेली ब्रिज की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही पुल को यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों को जाम और आवागमन की समस्याओं से राहत मिल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें