फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: त्रिपुरा भाजपा ने भेजे राहत सामग्री के तीन ट्रक, ऊना पहुंचे

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा प्रभावितों की मदद के लिए त्रिपुरा भाजपा आगे आई है। त्रिपुरा भाजपा की ओर से भेजे गए तीन ट्रक राहत सामग्री बुधवार सुबह ऊना पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना भाजपा कार्यालय में इन ट्रकों को रिसीव किया। सत्ती ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के समय पूरे देश से हिमाचल को सहयोग मिल रहा है। त्रिपुरा भाजपा का यह कदम आपसी भाईचारे और संवेदनशीलता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के सहयोग से वितरित की जाएगी ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें