फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में शुक्रवार को पुलवामा शहीदों के को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एन एस एस, एन सी सी और रोवर रेंजर इकाई के तत्वाधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को उनके बलिदान और समर्पण की महत्ता को समझाया। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की।श्रद्धांजलि सभा में एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एन सी सी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, रोवर प्रमुख प्रोफेसर कमलेश, रेंजर प्रमुख प्रोफेसर निकिता गुप्ता, प्रोफेसर नंदलाल, कॉलेज सुपरीटेंडेंट श्री राकेश पाठक, एन एस एस कैप्टन तीक्ष्ण, एनएसएस वाइस प्रेसिडेंट शुभम शर्मा, सचिव परीक्षा, एन सी सी अंडर ऑफिसर ऋषभ, रेंजर पमिता देवी, नेहा देवी, कनु शर्मा, तानिया और मधु सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महाविद्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा ने विद्यार्थियों को शहीदों की शहादत और उनकी वीरता के प्रति सम्मान और श्रद्धा का अहसास कराया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें